नशा तस्करी पर ऋषिकेश पुलिस का शिकंजा, 1.032 किलो गांजा साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:12 PM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के ऋषिकेश में नशा मुक्त जिला अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए एक किलो 302 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कारर्वाई क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान की।
बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम द्वारा खाण्ड गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से ग्रे रंग के बैग में सफेद कपड़े और काली पन्नी के अंदर छिपाकर रखा गया एक किलो 302 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट, निवासी डांडी झीलवाला, रानीपोखरी (27) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह यह गांजा बिहार क्षेत्र से एक व्यक्ति से लाया था और हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर इसकी सप्लाई करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और छोटी-छोटी पुड़यिा बनाकर बिक्री करता था। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
