कार में तमंचा लेकर उत्तराखंड में घूम रहा था हिमाचल का युवक, पुलिस ने ऐसे दबोचा
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 12:05 PM (IST)
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में एक कार सवार युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित शुक्रवार को पकड़ लिया। युवक सीमावर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था।
इस संबंध में कोतवाली विकासनगर अंतर्गत, सीमान्त पुलिस चौकी कुल्हाल के प्रभारी उप निरीक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान कुल्हाल विद्युत गृह के पास से एक संदिग्ध ऑल्टो कार को जांच करने के रोका तो वाहन चालक मोनिश पुत्र जब्बार अली निवासी वार्ड नं.-04, कुंजा मद्रालियो, थाना पुरुवाला, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के पास से एक देशी तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
मोनिश के खिलाफ कोतवाली विकासनगर पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए वह अपने पास उक्त तमंचे को लेकर घूम रहा था। वह यह तमंचा कहां से लाया, इसकी जांच की जा रही है।
