नाबालिग बहन से भाई ने किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो किया ये बड़ा कांड; परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:26 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक चचेरे भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। लड़की प्रेग्नेंट हुई तो मामले को मात्र 20 रूपए लेकर रफा-दफा करने की बात कही। पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के गोडा में से सामने आई है। जहां घर में घुसकर चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 13 वर्षीय नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर युवक के परिजनों से बात की गई। तो उन्होंने पंचायत और पीड़ित परिवार के सामने कहा कि मामले में किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई न करें। इतना ही नहीं बल्कि गर्भवती लड़की को 20 रूपए दिए और बोला केस को रफा दफा करो।

लड़की को मात्र 20 रूपए देकर पंचायत में उसे बेइज्जत किया गया। लेकिन, बावजूद इसके नाबालिग ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। वह बिन ब्याही मां बनी है। 13 साल की उम्र में बच्चे को खुद पालने का साहस दिखाया है। जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News