शर्मनाक ! नाबालिग से 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 12:33 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग से 50 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि 63 दिनों तक लड़की को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए है। नाबालिग के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चुंगल से भाग निकली है। बताया गया कि उसकी मां ने पैसों के लालच में अधेड़ को बेच दिया था। रोति-बिलखती पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में से सामने आई है। जहां एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ 63 दिनों तक रेप किया गया है। आरोप है कि पैसों के लालच में मां ने ही उसे एक 50 साल के अधेड़ को बेच दिया। व्यक्ति ने नाबालिग को कमरे में बंधक बनाकर रखा। करीब 63 दिन तक हर-रोज उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। लड़की के विरोध करने पर मारपीट करता था। बताया कि आरोपी बाहर जाते समय कमरे को बंद करके जाता था। ऐसे में लड़की का जीवन नर्क बन गया था। वह हर रोज भागने का प्रयास करती। लेकिन, सफलता उसके हाथ नहीं लगी।
13 फरवरी को किसी तरह मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकली। नाबालिग सीधा अपने ताऊ के घर पर पहुंची। जहां उसने पूरी आपबीती परिवार को सुनाई। 14 फरवरी को परिजनों की मदद से वह पुलिस थाने में पहुंच गई। जहां उसने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही आरोपी अधेड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़िता डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
