बड़ी वारदात ! 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म... और फिर गड्ढे में दफनाई लाश, मासूम का शव देख कांप उठी परिजनों की रूह

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:04 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। युवक ने लाश को गड्ढे में दफनाया गया। सीसीटीवी कैमरे में मामले का खुलासा हुआ है। इस खौफनाक वारदात से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।    

मिली जानकारी के अनुसार यह रूह कंपाने वाली घटना गुरूग्राम के सेक्टर 37 में से सामने आई है। जहां एक 3 वर्षीय बच्ची से 23 साल के युवक ने हैवानियत की है। बताया गया कि यहां स्थित एक मशहूर बिल्डिंग में बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी। इसी इमारत में आरोपी युवक भी रह रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। वह उनकी बच्ची के साथ कई घंटों तक खेला करता था। गुरूवार शाम को भी दोनों एक साथ खेल रहे थे। तभी अचानक गायब हो गए।

आरोप है कि युवक बच्ची को घर से चार किलोमीटर दूर ले गया। यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया। इधर, परिजनों ने पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें युवक बच्ची को घर से बाहर लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। युवक की निशानदेही पर बच्ची का शव गड्ढे में बरामद किया गया। मासूम का शव देखकर मां बेहोश हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। यहां किसी कंपनी में काम करने आया हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News