पौड़ी में APO पद के लिए नामिका अधिवक्ता चयन की प्रक्रिया शुरू, 3 अगस्त तक होंगे आवेदन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:53 PM (IST)

Bihar News: उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के रिक्त एक पद पर नामिका अधिवक्ता की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में पात्र एवं इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

बुधवार को जिला कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन केवल उन्हीं अधिवक्ताओं के स्वीकार किए जाएंगे जो विधि परामर्शी निर्देशिका में निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हों। इच्छुक अधिवक्ता निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपना पैनल आवश्यक अभिलेखों सहित जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। 

प्रशासन ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तीन अगस्त, सायं पांच बजे निर्धारित की है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अधिवक्ताओं से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News