कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म ! 11 महीने में 30 बार बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 03:55 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने 11 महीने में 30 बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने शादी करने की बात भी कही। लेकिन बाद में उसे धोखा दिया गया है। रोती-बिलखती पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार में से सामने आया है। जहां एक बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सनवर नाम के लड़के से कॉलेज में मुलाकात हुई थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। सनवर ने उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती को घर में अकेला पाकर अगस्त 2024 में युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर कॉलेज में बदनाम करने की धमकी दी गई।

आरोप है कि युवक ने उसके साथ लगातार कई बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब 10 अगस्त 2024 से 26 मई 2025 तक चलता रहा। युवती को डरा-धमका कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। बताया गया कि 30 बार दुष्कर्म के बाद युवती का सबर आखिर टूट गया। उसने मां को आपबीती सुनाई। तभी मामले पंचायत तक पहुंचा तो युवक ने शादी की बात कही। लेकिन, बाद में इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News