10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म ! शराब पिलाकर युवकों ने बारी-बारी किया... परिजनों के उड़े होश, FIR दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:23 AM (IST)
नैनीतालः जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि दो युवकों ने शराब पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी की है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 15 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूत्रों के मुताबिक बच्ची मंगलवार को घर के पास एक दुकान से सामान लेने गई थी। इसी बीच पड़ोस में किराए पर रहने वाले दो युवक उसे मिले। दोनों ने उसे घूमाने का लालच दिया और कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर कार में लड़की को शराब पिलाई। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
इधर, लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में खलबली मच गई। नाबालिग के पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखाई दी। कार के अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। वहीं, दोनों आरोपी अपनी हवस मिटाकर बैठे हुए थे।
पुलिस ने दोनों युवकों पर पॉक्सो अधिनियम की के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के रूप में हुई है। दोनों यहां किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। लड़की को परिजनों को सौंपा गया है।
