देहरादून में स्कूली छात्रों को स्मैक बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 05:25 PM (IST)

देहरादून: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्कूली छात्रों को स्मैक बेचने आया एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे लाखों रुपये की स्मैक बरामद हुई है। 

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रवेंद्र डोभाल ने गुरुवार को बताया कि कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर का नाम विनीत सिंह पुत्र हरीश चंद्र है। तस्कर के पास से 8.45 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। स्मैक तस्कर उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिला के जलालाबाद कस्बा के ककराला गांव का रहने वाला है। बरामद स्मैक की अंतररष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो लाख 55 हजार रुपए आंकी गई है। 

स्मैक और कार जब्त
पुलिस ने तस्कर से पूछताछ के आधार पर बताया कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है। पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को वह शाहजहांपुर के एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नहीं जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था। पुलिस ने छात्रों को स्मैक बेचने से पहले ही उसे पकड़ लिया। पुलिस ने स्मैक और जिस कार से वह देहरादून आया था, दोनों को जब्त कर लिया है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News