सेक्सवर्धक गोलियां खाकर शख्स ने बढ़ाई S*EX पावर ! होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था... और फिर जो हुआ, पुलिस भी रह गई सन्न
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 01:24 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में जांच पर पुलिस को सेक्सवर्धक दवाइयों के कुछ खाली रैपर मिले हैं। आशंका जताई गई है कि व्यक्ति ने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए गोलियां खाई थी। जिस वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुग्राम में से सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में 56 वर्षीय व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। बुधवार को होटल में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतक सोहना क्षेत्र के पास एक गांव का रहने वाला था। वह पेशेवर ड्राइवर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मित्र से घटना की जानकारी ली। जिसमें महिला ने बताया कि अचानक सीने में दर्द के बात उसकी मौत हुई है। जबकि पुलिस को कमरे में मिली सेक्सवर्धक दवाइयां कुछ ओर इशारा कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक शक्तिवर्धक दवाइयों का अधिक सेवन करने से उसकी मौत हुई है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। बताया गया कि मृतक के बेटे की शादी 12 मार्च को होनी है। घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम पसर गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
