उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में 5 विधेयक और तीन अध्यादेश होंगे पेश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 09:19 AM (IST)

देहरादूनः आज यानी 19 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन है। सदन में आज पांच विधेयक जबकि तीन अध्यादेश पेश होंगे। इस सत्र में आगामी 20 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया जाएगा।

सदन में 5 विधेयक और तीन अध्यादेश होंगे पेश

  • उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों हेतु विशेष प्राविधान(संशोधन)विधेयक
  • उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता) हित संरक्षण (वित्तीय अधिष्ठानों में) (निरसन) विधेयक
  • उत्तराखंड राज्य विधानसभा (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड निरसन विधेयक
  • उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास (संशोधन) विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा।

    इसके अलावा सरकार तीन अध्यादेश भी सदन में पेश करेगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News