रुड़कीः बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों का कहर, बुरी तरह नोच-नोच कर मार डाला

punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 09:46 AM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला किया है। इस दौरान कुत्तों के हमले में महिला की मौत की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुड़की के पाडली गुर्जर गांव में हुई है। यहां शनिवार को महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इस दौरान अचानक आवारा कुत्तों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। मौके पर कई महिलाएं वहां से भाग निकली। जबकि एक बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोच-नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है।

पुलिस के मुताबिक घटना में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा महिला का शव सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News