Ganga Dussehra को लेकर लोगों में खासा उत्साह... ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाएगा गंगा दशहरा
punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 10:27 AM (IST)

हरिद्वार: भारत पर्वों का देश है,यहाँ हर दिन ,हर महीने कोई न कोेई त्योहार आता है। ज्येष्ठ माह में भी बहुत सारे त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, अपरा एकादशी जैसे कई बड़े पर्व आते हैं। इन्हीं में से एक है- गंगा दशहरा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाया जाता है।
सनातन धर्म में इस दिन को बहुत ही श्रेष्ठऔर पुण्यदायी माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा भी की जाती है, क्योंकि भगवान शिव की जटाओं से ही गंगा माँ का उत्थान हुआ। इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि समेत कई दुर्लभ संयोग बनेंगे। गंगा दशहरा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिये पहुंच रहे है। करीब 28 लाख लोंगो के आने का अनुमान है।
गंगा दशहरा की तिथि पूजा, मुहूर्त व महत्व
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून रविवार को मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।
गंगा दशहरा परकिन-किन चीजों का करें दान
गंगा दशहरा पर शरबत, छाते, जूते, चप्पल और टोपी का दान करना भी बहुत फलदायी होता है। गंगा दशहरा पर सत्तू, रसदार फल और मौसमी फल का दान भी शुभ माना जाता है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह में होता है, जब कड़ाके की गर्मी पड़ती है। इसलिए शास्त्रों में धूप से बचाने वाली वस्तु का दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है।