हल्द्वानी में मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरने से दर्दनाक मौत,मचा कोहराम;घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 08:38 AM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के नामी मिठाई की दुकान (स्टैंडर्ड स्वीट हाउस) में फ्रिजर सही करने आए मैकेनिक के सिर के ऊपर सिलेंडर गिरने से मौत की खबर सामने आई है। इसके चलते मैकेनिक के सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही फ्रिजर मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस  घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। बता दें कि इस दौरान मौत की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैकेनिक ऊधमसिंह नगर के किच्छा से हल्द्वानी स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज सही करने पहुंचा था। इस दौरान मैकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद दुकानदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मैकेनिक के पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिसमें दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने संबंधित मामले में थाने में शिकायत की और जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस और मृतक परिजनों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। परिजनों का कहना है कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है।

बता दें कि विक्की मैकेनिक अपने घर पर अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News