हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, 78 फीट लंबे तिरंगे को लेकर देशभक्ति गीतों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 04:49 PM (IST)

हल्द्वानीः पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर कोई अपने तरह से मना रहा है। वहीं हल्द्वानी में देशभक्ति के गीतों के साथ-साथ 78 फीट लंबे तिरंगे को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में तमाम विद्यालयों के बच्चों ने परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शक देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम देख भाव विभोर नजर आए। इसी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि 78 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकता और समानता का संदेश दिया है। चंदन सिंह ने कहा कि हमारे देश के लोगों को जाति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि एक होकर चलना चाहिए, जिससे देश की एकता की मिसाल क़ायम हो।

वहीं इस मौके पर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश की अखंडता एकता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। हमें देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है, जिससे देश विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News