हरिद्वार में भयानक हादसाः 11 वर्षीय बालक नहाते वक्त गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 10:50 AM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां 11 वर्षीय बालक नहाते वक्त गंगा में बहा है। यह घटना  रविवार की बताई गई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने किशोर को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एमराल्ड अपार्टमेंट के पास हुई है। जहां एक बालक अपने अन्य दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए आया था। सभी दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे। इसी बीच 11 वर्षीय तरुण का पैर फिसल गया। इसी वजह से उसने संतुलन खो दिया। वह नदी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

इस घटना की जानकारी पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन, देर शाम तक भी किशोर का कुछ नहीं पता चल पाया। इस घटना से दोस्तों में शोक की लहर है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News