"अरे! तुझे तमीज तो होनी चाहिए, तू किससे बात कर रहा है", दरोगा और विधायक के बीच विवाद; वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 12:25 PM (IST)

चंपावतः उत्तराखंड में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दरोगा और विधायक के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि दोनों में बहस अग्निवीर जवान के अंत्येष्टि स्थल पर हुई। जहां हर आंख नम थी। वहां इन दोनों का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। बताया गया कि सिर्फ नमस्ते नहीं कहने पर विवाद शुरू हुआ था।  

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पाटी ब्लाक के खरही गांव में से सामने आया है। जहां अग्निवीर जवान दीपक सिंह (20) की सैन्य सम्मान के साथ कुशीला ताल घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान प्रभारी एसओ ने विधायक के साथ तू तड़ाक कर डाली। जिससे आक्रोशित विधायक ने भी दरोगा को खरी-खोटी सुनाई। उनके बीच बहस का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें दरोगा ने विधायक को कहा, "अरे! तुझे तमीज तो होनी चाहिए। तू किससे बात कर रहा है।"... जवाब में विधायक बोले-तू बोल कैसे रहा है।

देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें शब्दों की मर्यादा भूल गई। यहां तक कि उन्होंने जवान की अंत्येष्टि स्थल का लिहाज भी नहीं किया। वहीं, प्रभारी एसओ बिपुल जोशी थाना पाटी ने अपने बयान में कहा कि विधायक को नमस्ते नहीं करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जबकि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक, लोहाघाट का कहना है कि एसआई का रवैया अजीब था। उन्हें जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मान के साथ बात करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News