उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! सेना के दो जवानों को यूं खींच ले गई मौत, सोचा नहीं था कि ऐसे आएगी...

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 11:21 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भीमताल की एक झील में डूबने के कारण भारतीय वायु सेना के दो जवानों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दोनों के शवों को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भीमताल में हुई है। जहां प्रिंस यादव (22) और साहिल कुमार (23) चार महिलाओं समेत आठ भारतीय वायुसेना कर्मियों के साथ नैनीताल में छुट्टियां मनाने आए थे। इसी बीच वे भीमताल की एक झील में नहाने के लिए उतरे। जिसमें दो लोगों की डूबने से मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को झील से बाहर निकाला।

हादसे में मृतकों की पहचान प्रिंस यादव (22) निवासी पठानकोट पंजाब और साहिल कुमार (23) निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। दोनों भारतीय वायु सेना के कर्मी थे। दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News