Uttarakhand के 23 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए Good News, अप्रैल में एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:48 PM (IST)

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी राशन की दुकानों से अप्रैल महीने में तीन महीने का राशन दिया जाएगा। इससे राज्य के 23 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। इस राशन में मई और जून का अग्रिम राशन भी शामिल होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।   

अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। इसके लिए ई-पॉश मशीनों में व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि, राशन लेने के लिए कार्डधारकों को तीनों महीनों के लिए अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक सत्यापन करना होगा। साथ ही, जो लोग मार्च 2026 का राशन नहीं ले पाए थे, उन्हें 15 अप्रैल तक अपना राशन लेने का मौका दिया जाएगा।

राशन विक्रेताओं ने जताई परेशानी
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने इस फैसले को लेकर विभागीय मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की। विक्रेताओं का कहना है कि एक साथ तीन महीने का राशन देने से दुकानों पर भीड़ बढ़ेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि तीन बार बायोमीट्रिक कराने की बजाय एक बार में ही प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News