उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी फाइनल वोटर लिस्ट, निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई तारीख
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 10:42 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीन अक्टूबर को होगा।
पुरुषोत्तम ने संवाददाताओं से को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन अक्टूबर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाना था लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार नोटिस में से 99 प्रतिशत से अधिक नोटिस की सुनवाई हो चुकी है जबकि फॉर्म छह, सात और आठ की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
