19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर व संस्थान, शासनादेश जारी
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 09:52 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सोमवार 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है जबकि अगले दिन विजयादशमी का अवकाश पहले से ही घोषित है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है। नवरात्रि का उत्सव नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
धामी कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सछ्वाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढि़यों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
