पत्नी से मारपीट के बाद दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:14 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरमान को उसकी पत्नी द्वारा इस संबंध में पुलिस में शनिवार को दी गई लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। अपनी तहरीर में पटेलनगर की महिला ने कहा कि उसके पति फरमान ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया तथा उसे तीन तलाक दे दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा तथा मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंधित प्रावधान के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
