देहरादून में मचा हड़कंप! टपकेश्वर महादेव मंदिर से चांदी का नाग चोरी, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 11:59 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी हुई है। आरोप है कि मंदिर में से चांदी का नाग गायब हुआ है। यह चांदी का नाग भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित था। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में से चांदी का नाग चोरी हुआ है। इस घटना की जानकारी पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सीसीटीवी की मदद से चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा गया है। मामले में पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजिं.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया कि इस चोरी की घटना ने धार्मिक भावना को आहत किया है। इसके अतिरिक्त मामले की जांच की जा रही है।