घर के आंगन में अचानक घुसा मगरमच्छ,मची अफरा-तफरी; मौके पर वन कर्मी

punjabkesari.in Tuesday, May 27, 2025 - 12:03 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद में खटीमा स्थित एक कॉलोनी के घर के आंगन में अचानक मगरमच्छ घुस गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खटीमा में पकड़िया स्थित बंगाली काॅलोनी की है। जहां निवासी अशोक के घर के आंगन में अचानक मगरमच्छ घुस आया। इस घटना की सूचना पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। साथ ही वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ वन्य जीव को पकड़ा। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News