अगले 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, उत्तराखंड के इन जिलों में IMD का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 12:22 PM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आगामी 06 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का अनुमान है। इसके लिए शनिवार को भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन केन्द्र की ओर से सम्बन्धित जिला अधिकारियों को चेतावनी पत्र निर्गत किया गया है। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04 अप्रैल को जनपद देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहने की संभावना है। जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर, झोंकेदार हवाएं, जिनकी गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटा चलने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि 05 अप्रैल को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर, झोंकेदार हवाएं , जिनकी गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटा चलने की संभावना है। 


PunjabKesari

ट्रेकर्स को सावधानी बरतने की सलाह 

साथ ही अन्य जनपदों के लिए 06 अप्रैल यानी बुधवार तक येलो अलर्ट है। जिसमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उपरोक्त जनपदों के प्रशासन को इस स्थिति में अपने जनपदों के पर्वतीय क्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रेकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं, उन्हें बरसात की अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न देने का सुझाव दिया गया है। जिससे खतरे की संभावना कम से कम हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News