चमोली में मूसलाधार बारिश से तबाही, बाजार और हाईवे पर आया मलबा; जनजीवन अस्त व्यस्त
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 04:25 PM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड में चमोली जिले के नारायणबगड़ में सोमवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। नदी, नालों में बरसाती पानी बढ़ने के बाद नारायण बगड़ कस्बे के बाजार में मलबा आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काफी देर तक अतिवृष्टि जैसी बारिश के कारण नारायण बगड़ बाजार से लगे बरसाती नालों का मलबा और पानी जीत सिंह मार्केट और सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। मलबा सहित पानी कई दुकानों में घुसने की खबर है। इससे हड़कंप कि स्थिति बन गई। राहत दल रेस्क्यू कर रहे हैं।
बीआरओ के अभियंता आरके सिंह ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हाईवे और बाजार से मलबा हटाने के लिए तुरंत जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं, ताकि आवाजाही जल्द बहाल की जा सके।
