Uttarakhand: नामी कारोबारी की पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान ! जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 02:28 PM (IST)

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नामी कारोबारी की पत्नी ने फंदे पर लटककर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से उतारा गया। कमरे में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने डिप्रेशन के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में हुई है। जहां निवासी 43 वर्षीय विमला सती पत्नी कौशल कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बुधवार रात को विमला ने अपने 15 वर्षीय बेटे और सास के साथ खाना खाया था। इसके बाद देर रात तक बेटे के साथ बातें करती रही। बृहस्पतिवार को विमला सती कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है, " मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं, अगर जिंदा रहूंगी तो पागल हो जाऊंगी, इससे अच्छा तो मरना ही सही है।" परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले महिला के पति की मौत हुई थी। जिससे उसे गहरा सदमा लगा और वह खुद को संभाल नहीं पाई।

बताया गया कि मृतका मानसिक तनाव से झूझ रही थी। वह डिप्रेशन की दवाइयां खाती थी। रात-रात भर उसे नींद नहीं आती थी। उसके पति शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर थे। लेकिन, पति की मौत के एक साल बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।        

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News