चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द, यहां देखें लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:26 AM (IST)

देहरादून: निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंजीकृत पार्टियों की सूची से 17 गैर-मान्यता प्राप्त दलों को हटा दिया है। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूची से हटाए गए इन दलों में वे दल शामिल हैं जिन्होंने 2019 के बाद कोई लोकसभा और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और न ही भौतिक सत्यापन के दौरान इनके कार्यालयों का कोई पता मिला। 

सूची से हटाए गए 11 दलों में ये दल शामिल हैं- 

  • भारत कौमी दल-हरिद्वार
  • भारत परिवार पार्टी-हरिद्वार
  • भारतीय सम्राट सुभाष सेना-हरिद्वार
  • पीपल्स पार्टी- हरिद्वार
  • भारतीय मूल निवासीदे समाज पार्टी- देहरादून
  • भारतीय अंत्योदय पार्टी- देहरादून
  • भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी-देहरादून
  • गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट-देहरादून
  • प्रजातंत्र पार्टी आफ इंडिया-नैनीताल
  • सुराज सेवा दल-हल्द्वानी 
  • उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी- देहरादून 

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले अगस्त 2025 में निर्वाचन आयोग ने छह अन्य दलों को सूची से हटाया था। इन दलों में भारतीय जनक्रांति पार्टी- देहरादून, भारतीय जनमंच पार्टी- देहरादून, मैदानी क्रांति दल- देहरादून, प्रजामंडल पार्टी- पौड़ी गढ़वाल और राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी- हरिद्वार और राष्ट्रीय जनसहाय दल-देहरादून शामिल हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot