Uttarakhand News: सेना के जवान का हुआ निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 03:47 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां निवासी पदम सिंह थापा (सेना के जवान) का निधन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जवान ने बुधवार को सेंटर कमान हॉस्पिटल लखनऊ में अंतिम सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार डीएससी कानपुर में तैनात नायक पदम सिंह थापा का निधन हुआ है। उनका इलाज सेंटर कमान हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा था। बुधवार को उनके निधन की खबर परिजनों को दी गई। अगले दिन उनके पार्थिव शरीर को नदन्ना स्थित आवास पर लाया गया। जहां शारदा घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की। पदम सिंह मूलरूप से बाराकोट, चंपावत के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्री निकिता थापा व पुत्र रोहित को रोते-बिलखते छोड़ गए है।
