उत्तराखंड हाईकोर्ट खुलने का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 07:58 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के खुलने के समय में आगामी सोमवार 14 जुलाई से आंशिक परिवर्तन किया गया है। उच्च न्यायालय अब न्यायिक कार्यों के लिए सुबह 10.15 की बजाय 10.30 बजे से खुलेगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से गुरुवार को  अधिसूचना जारी की गई है।

नए टाइम टेबल के अनुसार उच्च न्यायालय में सुबह 10.30 से न्यायिक कार्य शुरू होंगे मध्यान्ह 1.30 तक सुनवाई चलेगी। भोजनावकाश दोपहर 1.30 बजे से 2.25 तक होगा। इसके बाद भोजनावकाश के बाद सभी अदालतें 2.25 बजे से 4.30 तक न्यायिक कार्य करेंगी। हालांकि रजिस्ट्री सुबह दस बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व की भांति कार्य करेगी।

बता दें कि इससे पहले सभी अदालतों में सुबह 10.15 बजे से मध्यान्ह 1.15 बजे तक न्यायिक कार्यों की सुनवाई होती थी। इसके साथ ही 02 बजे तक भोजनावकाश और इसके पश्चात् 2.15 बजे से 4.15 बजे तक दूसरी पाली की सुनवाई होती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News