अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत।। Almora Road Accident

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 05:53 PM (IST)

Almora Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में रविवार को स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार संख्या डीएल 2सी एसएन 2385 आज सुबह गांव बक्सवाड से जवाहरनेड़ी आते समय बक्सवाड़ गांव के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते थाना लमगड़ा और जैंती पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को रेस खाई से बाहर निकाला। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो चुकी थी। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक अन्य की मौत हो गई। 

वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों का पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतकों में पान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बक्सवाड, थाना लमगड़ा अल्मोड़ा, मेहरबान सिंह करायत निवासी ग्राम सुरचौरा थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News