दर्दनाक हादसाः कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 36 से अधिक लोग थे सवार; मच गई अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 12:41 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां बुधवार सुबह कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूत्रों के मुताबिक अनियंत्रित होकर एक भारी वाहन ने कर्मचारियों से भरी बस को टक्कर मार दी। जिससे बस सड़क मार्ग पर पलट गई। घटना के दौरान बस में 36 से अधिक लोग सवार थे। बस के अचानक पलटने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

किशनगढ़ एक्सीडेंट: ट्रेलर की टक्कर से पलटी बस, 36 से ज्यादा घायल, 5 नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना राजस्थान के अजमेर में हुआ है। जहां स्थित किशनगढ़ में बड़गांव चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में 36 से अधिक लोग सवार थे। सभी सोलर प्लांट के कर्मचारी बताए गए है। लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना में 36 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जबकि पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। कई कर्मचारी बस के अंदर बुरी तरह फंस गए। कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News