उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 10:12 AM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मनदीप कौर गंभीर रूप से घायल हुए है। मनोज की हालत नाजुक बताई गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकराई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कस्बे में हुई है। जहां शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। हादसे के दौरान कार में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मनदीप कौर मौजूद थे। बताया गया कि मनोज सरकार लखनऊ जा रहे थे। तभी उनकी कार के सामने अचानक नीलगाय आ गया। जिससे बचने की कोशिश में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

घटना में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में गंभीर घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मनोज सरकार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों और खेल जगत में चिंता का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News