उत्तराखंड में हादसाः सरकारी बस ने बाइक सवार दंपति को रौंदा ! मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 10:47 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना हुई है। जहां सरकारी बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीन वर्षीय मासूम भी मां की गोद से छिटकर दूर जा गिरा। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। आरोपी चालक और परिचालक फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-दिल्ली हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे के पास हुई है। जहां यूपी रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर पति-पत्नी समेत 3 साल का मासूम सवार था। बस की भीषण टक्कर में दंपति बाइक से नीचे गिर गिए। तभी मां की गोद में बैठा मासूम भी छिटककर दूर जा गिरा। गनीमत यह रही कि घटना में बच्चा सुरक्षित है। जबकि उसके माता-पिता को चोटें लगी है।

इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि मेहरबान नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी मुस्कान और तीन साल के बच्चे के साथ डोईवाला से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News