उत्तराखंड में बड़ा हादसा ! National Highway पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:16 AM (IST)

देवप्रयागः उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां नेशनल हाइवे पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से नीचे गंगा नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, खोजबीन जारी है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे देवप्रयाग से पहले चिलडांग के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और गंगा नदी में जा गिरा। बताया गया कि वाहन ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है। दोनों की तलाश के लिए नदी में तेज बहाव के बीच युद्धस्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। तेज धारा के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिसकर्मी लगातार तलाश में जुटे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक न तो वाहन का पता चल पाया है और न ही लापता लोगों का कोई सुराग मिला है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारियों के आधार पर सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News