Uttarakhand: स्कूल बस को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, नहर में गिरी बाइक; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 10:36 AM (IST)

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां छोई-नाथुपुर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और स्कूल बस को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि बाइक सवार युवक अपनी बहना को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। तभी उनके साथ यह भयानक हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना छोई-नाथुपुर क्षेत्र में हुई है। जहां शुक्रवार सुबह एक बाइक हादसे का शिकार हुई है। सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार युवक अपनी बहन को छोई क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान संकरी सड़क पर सामने से आ रही स्कूल बस और पास में चल रहे ट्रैक्टर के बीच से निकलने की कोशिश की। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नहर से बाहर निकाला।

इसी बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य पर्वत लटवाल भी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि युवती को भी शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News