उत्तरकाशी में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 12:51 PM (IST)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। बताया गया कि वाहन देहरादून से मोरी की ओर जा रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर हुई है। जहां स्थित सौंदाड़ी गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अचानक अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी गहरी खाई मे जा गिरी। हादसे के दौरान गाड़ी में चार लोग सवार थे। लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में घायलों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया। जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना में 18 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र मनोज रावत निवासी कुनारा, 18 वर्षीय रितिक रावत पुत्र किनाब  निवासी सालारा, 18 वर्षीय अभिषेक निवासी कोट गांव और 16 वर्षीय चुनू पुत्र प्रताप कुंवर निवासी भितरी घायलों में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News