दर्दनाक हादसाः 16 वर्षीय युवक की मौत, अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा; उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 01:14 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में बुधवार के भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा पलटा है। हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हुई है। बताया गया कि किशोर एक दुकान से प्लाईवुड लेकर दूसरे गांव जा रहा था। तभी प्लाईवुड से भरा ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसके नीचे दबने से युवक की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना बाजपुर में हुई है। जहां प्लाईवुड से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान (16) रोहित निवासी गांव बरहैनी के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक बुधवार को एक दुकान से प्लाईवुड और फर्नीचर का सामान लेकर पास के गांव कुकरेंटा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।
