उत्तराखंड में भीषण हादसाः 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, वाहन ने बुरी तरह कुचला; उड़े चीथड़े

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:04 PM (IST)

हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के बहादराबाद में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान टैंकर युवक के ऊपर चढ़ गया। घटना में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास हुई है। जहां मंगलवार सुबह एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दौरान पानी के टैंकर ने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर वाहन के सामने गिर गया। तभी टैंकर सीधा युवक के ऊपर चढ़ गया। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि युवक बाइक से रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु, निवासी सीतापुर बलुवा बाजार, जिला सुपौल (बिहार) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News