उत्तराखंड में बड़ा हादसाः अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार... युवक की मौत, कई घायल; शादी की खुशीयां मातम में बदली

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:10 PM (IST)

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी है। घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है। शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लंढौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई है। जहां रुड़की से लक्सर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गई। इस दौरान कार में 6 लोग सवार थे। घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर घायल हुए है। बताया गया कि पूरा परिवार रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर वापिस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शैलभ वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लक्सर के रूप में हुई है। जबकि शैलभ वर्मा की पत्नी,दो बच्चों और दो अन्य परिजन गंभीर घायल है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News