उत्तराखंड में भीषण हादसाः 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ! स्कूटी और बाइक आमने-सामने भिड़े, उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 10:19 AM (IST)
रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि अन्य दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां कांवड़ पटरी पर एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी भयानक थी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपस्ताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना में प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की की मौत हुई है। जिसकी पुष्टि अस्पताल के चिकित्सकों ने की है। जबकि गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अतिरिक्त घटना की जांच की जा रही है।
