युवक ने रिश्ते में छोटी साली के साथ किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो भी बनाया; मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 03:33 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने रिश्ता तय होने के बाद अपनी छोटी साली पर गंदी नीयत डाली है। आरोप है कि युवक ने अपनी मंगेतर की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है। किशोरी को मामले के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवक किशोरी को उपहार दिलाने के बहाने साथ ले गया था
परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाजिम पुत्र गौहर शाह निवासी केशव वाला बाजपुर के साथ उनकी बड़ी बेटी का विवाह  तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता हुआ था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। वहीं, नाजिम कई बार उनके घर पर आता जाता रहता था। इसी बीच नाजिम ने उनकी छोटी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ाई। मौके का फायदा उठाकर एक दिन युवक किशोरी को उपहार दिलाने के बहाने साथ ले गया।

किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
बताया गया कि युवक किशोरी को जंगल में ले गया। यहां नाजिम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया। मामले में किसी को बताने पर वीडियो वायरल की धमकी दी। लेकिन, किशोरी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। घटना के बारे में सुनकर परिवार के होश उड़ गए।

परिजनों ने नाजिम के पिता को उनके बेटे की शर्मनाक करतूत बताई। जिस पर उसका पिता आग बबूला हो उठा। कहा कि बेटे पर घिनौना आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने तय शादी को भी तोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News