नहीं थम रहा हादसों का दौर ! यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत ; 3 गंभीर घायल
punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 11:57 AM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां यात्रियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना किच्छा के पास सितारगंज रोड पर हुई है। जहां तड़के 4:30 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे। मौके पर एक महिला की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि सभी कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। महिला का शव कब्जे में लिया है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय जयंती देवी निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वहीं, तीन घायलों को उपचार चल रहा है।
