बेटी घर पर अकेली थी... बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, पिता ने नम आंखों से दर्द किया बयां

punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 11:08 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के काशीपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को युवक घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही कहा कि बेटी को जान-माल का खतरा भी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला टांडा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां निवासी ट्रक चालक ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया गया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक अंकित कश्यप का उनके घर आना-जाना था। इसी बीच बीती 9 मई को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी अंकित कश्यप ने मौके का फायदा उठाया। उसे घर से भगा कर साथ ले गया। इस घटना की जानकारी पर पिता ने बेटी की तलाश शुरू की। उन्हें जानकारी मिली कि युवक बेटी को रामनगर में ले गया है। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही अंकित ने ठिकाना बदल लिया था। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों को आखिरी बार रामनगर बैराज पर देखा गया था।

वहीं, पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अंकित से उनकी बेटी को जान-माल का खतरा है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News