देहरादून में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 10:56 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है। बताया गया कि किशोरी अपने दीदी और जीजा के साथ रहती थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पटेल नगर के देहराखास में से सामने आया है। जहां 14 वर्षीय किशोरी ने खौफनाक कदम उठाया है। किशोरी ने अज्ञात कारणों की वजह से आत्महत्या की है। उसका शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर कार्रवाई की है। नाबालिग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी अपनी बहन के साथ देहराखास में रहती थी। उसके पिता इस दुनिया से पहले ही चल बसे थे। इसी लिए बड़ी बहन ने छोटी को अपने पास रखा हुआ था। दोनों पति-पत्नी (दीदी और जीजा) अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। इसके अलावा पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।