उत्तराखंड में भयानक हादसाः 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, नदी में नहाते वक्त डूबा था

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 09:33 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 16 वर्षीय किशोर नहाते वक्त नदी में डूबा था। पुलिस और एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद किशोर का शव बरामद किया है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को कल्याणी नदी में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। गौरतलब है कि बुधवार को कुमाऊं में कल्याणी नदी में आई बाढ़ में रम्पुरा रूद्रपुर निवासी सूरज डूब गया था। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की ओर से पुन: तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कल्याणी नदी से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने दुख जाहिर किया और मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता का चैक प्रदान किया गया। इस घटना के बाद सूऱज के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने बारिश के बीच नदी-नालों में उफान के चलते दूर रहने की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News