देहरादून में भयानक हादसाः पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल; परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 09:50 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई की मौत हुई है। जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर में हुई है। जहां गुरुवार को दो भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच पास में ही पानी से भरे चार फीट गहरे गड्ढे में दोनों डूब गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लड़के को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि घर के बाहर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी लिए चार फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। वहीं, दोनों बच्चे खेलने के दौरान उसमें डू​बे है।

हादसे में हसनपुर शेरपुर निवासी मोहम्मद सैफ अली (5 वर्ष) पुत्र मूसा की मौत हो गई। वहीं, मृतक की बहन माही उर्फ मायरा (7 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News