उत्तराखंड में भयानक हादसाः किशोर को यूं खींच ले गई मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 03:26 PM (IST)

रुद्रपुरः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से जलभराव हुआ है। इस दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। बताया गया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में आई बाढ़ को देखने गया था।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना बाजपुर में हुई है। जहां स्थित लेवड़ा नदी में बाढ़ आई है। सूत्रों की मानें तो बरसात के चलते लेवड़ा नदी के जलस्तर में यकायक वृद्धि हुई है। इसी बीच गांव निवासी किशोर अपने दोस्तों के साथ बाढ़ देखने निकला था। बेरिया दौलत रोड पर अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों में चीख-पुकार मच गई।  

सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बनी नहर में मिला। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News