देहरादून में मानसून का कहर जारी... उफनाए नाले में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 01:07 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में मानसून का कहर जारी है। दून में लगातार बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर है। इसी बीच उफनाए नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई है। जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर घायल हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के शांति विहार की है। जहां लगातार बारिश से उफान पर आए एक नाले में दो बच्चे बह गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि अन्य दूसरे बच्चे को बचा लिया गया। रविवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया। जिसमें आहिल (10) को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, नाले में बहे दूसरे बच्चे सलमान (11) का तत्काल पता नहीं चला और बाद में उसका शव मोथरोवाला के पास रिस्पना नदी से बरामद हुआ।​ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News