उत्तराखंड में 28, 29 और 30 नवंबर तक होगा एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 10:46 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह अधिवेशन आगामी 28 से 30 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। डॉ. सोमनाथ ने 2022 से जनवरी 2025 तक इसरो के अध्यक्ष के रूप में कार्य काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News